{"_id":"573f58694f1c1bda6aac7368","slug":"bimari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत खाने के बाद डेढ़ दर्जन पहुंच गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत खाने के बाद डेढ़ दर्जन पहुंच गए अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके के रमईपुर नेवादा गांव दावत खाने के बाद गांव के पंद्रह लोग फूड प्यावजनिंग के शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी लाया गया। चिकित्सक सभी को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। बीमार लोगों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। रमईपुर नेवादा गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति के यहां बहूभोज था। इसमें बड़ी संख्या में नात-रिश्तेदार जुटे थे। दावत खाने गांव के लोग भी पहुंचे थे। बताते हैं कि इस दौरान जमकर मटन-चिकन उड़ाया गया। भोजन विषाक्त होने के कारण शुक्रवार सुबह गांव के शरीफ (50), अरसर (1), अफसर (15), जैश (12), आफरून (14), इलियास (27), शावली (12), शाफरून (16), तासरून (18), सोनम, (25), निशा (45), समेत डेढ़ दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगी। कुछ ही देर में सारे लोग अचेत से होने लगे। सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। समाजवादी एंबुलेंस को सूचना देकर सभी बीमार लोगों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने फूड प्यावजनिंग के शिकार हुए इन लोगों का इलाज शुरू किया। देर शाम तक बीमार लोगों की हालत में सुधार हो रहा था। सीएचसी में तैनात डा. दीपक सिंह ने बताया कि गर्मी में फूड प्वायजनिंग हो जाती है। जिसका इलाज तत्काल किया जाना आवश्यक होता है। लोगों को इस मौसम में ज्यादा मसालेदार व तला भुना खाना खाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन