फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riders shot at the manager returning from the invitation

नमिंत्रण से लौट रहे प्रबंधक पर बाइक सवारों ने चलाई गोली

Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riders shot at the manager returning from the invitation
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अमरगढ़ बाजार में बाइक सवार बदमाशों के हमले में घायल व्यापारी से पूछ? - फोटो : PRATAPGARH
निमंत्रण से लौट रहे विद्यालय प्रबंधक पर बाइक सवारों ने गोली चला दी। गोली बाइक के शीशे में लगी। गोली लगते ही प्रबंधक के होश उड़ गए। उन्होंने गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। आगे आकर कुछ लोगों के पास वह रुक गए। वहां मौजूद पुलिस को घटना के बारे में बताया। हालांकि पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे के चिकवन टोला निवासी शकील अहमद पुत्र अमीर अहमद अमीर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। वह मंगलवार की शाम अपने एक साथी अब्दुल रहमान के साथ कनावां अधार का पुरवा निवासी राम लखन सिंह के यहां एक समारोह में शामिल होने गए थे। लौटते समय नेवली का पुरवा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली उनके कान को छूती हुई बाइक के शीशे में लगी। गोली चलने की आवाज पर वह चौके और गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। उधर हमलावरों ने अपनी बाइक को पीछे किया और निकल गए। इधर प्रबंधक भागते हुए सरियावां चौराहे पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के बीच रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पर मौजूद पुलिस से अपने ऊपर गोली चलने की बात कही। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन वहां हमलावर नहीं मिले। बाद में पुलिस ने प्रबंधक को अपनी सुरक्षा में उनके घर छोड़ा। सुबह उनकी तहरीर पर अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed