फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike collides with parked tractor-trolley, tiny branch operator dies

प्रतापगढ़ : खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, टाइनी शाखा संचालक की मौत

Mon, 25 Dec 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

फतनपुर के गौरा पूरे बदल निवासी नंद लाल गुप्ता (45) ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा का संचालन करता था। रविवार की देर शाम वह किसी काम से बाइक लेकर चिरकुट्टी बाजार की ओर गया था। वहां से काम करने के बाद घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Bike collides with parked tractor-trolley, tiny branch operator dies
नंदलाल गुप्ता। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर रविवार की देर शाम खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टाइनी शाखा संचालक की बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नंदलाल गुप्ता की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोने- बिलखने लगे।

विज्ञापन





विज्ञापन



 

फतनपुर के गौरा पूरे बदल निवासी नंदलाल गुप्ता (45) ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा का संचालन करता था। रविवार की देर शाम वह किसी काम से बाइक लेकर चिरकुट्टी बाजार की ओर गया था। वहां से काम करने के बाद घर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर खुशहालगढ़ के पास धान लदा ट्रैक्टर खराब होकर खड़ा था। अंधेरा होने के चलते अनियंत्रित बाइक पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। मौके पर जुटे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।

फरवरी में होती थी बेटी की शादी

पूरे बदल गौरा निवासी नंदलाल गुप्ता के तीन बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी शिवांगी की 18 फरवरी को शादी तय है। जिसकी तैयारी में वह जुटा था। अचानक हादसे में नंदलाल की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। बेटी शिवांगी, नेहा, तेजल व बेटा कृष्णा का रो-रोकर हाल खराब है।

अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले पिता-पुत्र पर केस दर्ज


कंधईके सकरा निवासी अधिवक्ता तेज प्रताप पांडेय पट्टी तहसील में प्रैक्टिस करते हैं। गांव के लक्ष्मण वर्मा और श्रीपाल वर्मा के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। लक्ष्मण की ओर से तेज प्रताप अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि शनिवार की शाम वह किसी काम से बाजार गए थे। जहां मुकदमे में हार से नाराज श्रीपाल वर्मा ने अपने बेटे संदीप के साथ मिलकर अधिवक्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

टाइनी शाखा संचालक की मौत से बाजार में पसरा सन्नाटा, 

फ़तनपुर बाजार के  गौरा पूरेबदल निवासी नंदलाल गुप्ता की रविवार शाम वह किसी काम से बाइक लेकर चिरकुट्टी बाजार से फ़तनपुर घर आ रहे थे वहां से काम करने के बाद घर लौट रहा था। धान कूटने वाली मशीन खराब होकर खड़ी थी जिससे वह आनियंत्रित होकर टकरा गए एवं गंभीर रूप से घायल नंदलाल गुप्ता की मौत हो गई। नंदलाल गुप्ता को तीन लड़की एवं एक लड़का है शिवांगी गुप्ता की शादी फरवरी माह में थी। सूचना मिलते ही परिजन एवं बाज़ार में सन्नाटा छा गया। सभी व्यापारी अपनी दुकान बंद करके शोक संवेदना व्यक्त की। शव अभी तक पोस्टमार्टम से घर नही पहुँचा है। परिजन का रो रो बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed