फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   big victory in kunda, jansattadal condidate win by 101 vote

जिले की सबसे बड़ी जीत, कुंडा में 101 वोट से जीते रीता संतोष सिंह

Sun, 11 Jul 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
big victory in kunda, jansattadal condidate win by 101 vote
कुंडा। कुंडा ब्लॉक में जनसत्ता दल की प्रत्याशी रीता सिंह ने रिकार्ड 101 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वह जिले में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से विजयी हुई हैं। उनकी विपक्षी सपा प्रत्याशी को सिर्फ दस वोट ही मिल सके। तहसील के तीनों ब्लॉकों में भाजपा व सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचन के साथ चारों सीटों पर राजाभैया के करीबियों ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन

कुंडा के चारों ब्लॉकों में वर्ष 2015 में राजाभैया ने निर्विरोध निर्वाचन कराया था। इस बार कुंडा में सपा, कालाकांकर में भाजपा व बाबागंज में सपा और भाजपा दोनों ने राजाभैया को चुनौती दे दी। हालांकि बिहार ब्लॉक में राजाभैया अपने प्रत्याशी का फिर निर्विरोध निर्वाचन कराने में सफल रहे। शनिवार को तीन ब्लॉकों में मतदान हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मतदान स्थल पर एडिशनल एसपी पश्चिमी भी जांच करने पहुंचे। कुंडा ब्लॉक में जनसत्तादल समर्थित रीता सिंह को 111 मत मिले। उनके मुकाबले सपा समर्थित उर्मिला सिर्फ दस वोट पा सकीं। चार मत निरस्त कर दिए गए। एक क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट देने नहीं आया। यहां कुल 126 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

इस तरह से रीता ने 101 वोट से विजय हासिल की। कालाकांकर में जनसत्ता दल समर्थित प्रत्याशी रमेश सरोज को 68 मत मिले। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी को आठ मत ही हासिल हो सके। एक मत निरस्त घोषित कर दिया गया। यहां रमेश ने 60 मतों से जीत दर्ज की। इस ब्लाक में 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बाबागंज में जनसत्ता दल की मालती देवी को 62 वोट मिले। सपा की सुनीता को एक व भाजपा की रोशनी देवी को 17 मत मिले। यहां नौ मत अवैध हो गए। यहां कुल 95 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। छह लोग मतदान करने नहीं आए। मालती देवी को 45 मतों से विजय मिली। उधर, बिहार ब्लाक में सुशीला देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न
कुंडा ब्लाक में रीता सिंह की जीत होते ही नारेबाजी शुरू हो गई। भारी संख्या में ब्लॉक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रीता के पति संतोष सिंह को कंधों पर उठा लिया। फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। शाम को जमकर पटाखे भी जलाए गए। ढोल-ताशे के साथ कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।

सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया दबंगई से गिनती कराने का आरोप
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कुंडा में दबंगई से गिनती कराने का आरोप लगाते हुई धांधली किए जाने की बात कही है। उनका कहना है कि बार-बार एआरओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। कुंडा ब्लॉक में सपा की तरफ से गिनती कराने के लिए राज यादव एजेंट बने थे। उनका कहना था कि 73 वोट रीता सिंह को मिले थे। 32 वोट अनवैलिड थे। 20 वोट सपा को मिले थे। बावजूद इसके विपक्षियों ने दबंगई के बल पर मनमाने ढंग से गिनती कराई। बार-बार एआरओ से कहने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed