{"_id":"6856f028f2d3ccbdab0ae3c7","slug":"belhas-land-was-filled-with-yoga-oms-sound-resonated-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-142066-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: योगमय हुई बेल्हा की धरती, गूंजा ओम का नाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: योगमय हुई बेल्हा की धरती, गूंजा ओम का नाद
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बेल्हा की धरती योगमय हो गई। चहुंओर से ओम नाद गूंजता रहा। लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी गई। पुलिस लाइन के साथ सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों, कारागार, विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य की थीम पर 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया गया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण मनीष चौहान, डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, विधायक सदर राजेंद्र मौर्य कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया।
प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि योग प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली का अंग रहा है। उन्होंने कहा कि निरोग रहना है तो योग को साथी बनाएं। एनसीसी कैडेट्स के साथ स्काउट गाइड के स्वयं सेवक भी शामिल हुए। अतिथियों को औषधीय पौधा भेंट किया गया। सेल्फी प्वाइंट पर लोग मोबाइल से फोटो खींचते रहे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, एडीएम आदित्य प्रजापति, डॉ. त्रिभुवन राम, डॉ. ममता सचान, डॉ. रंगनाथ शुक्ल, रोशनलाल उमरवैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, शहर के कंपनी गार्डेन में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक विश्वजीत सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, शिव प्रकाश मिश्र, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना शामिल हुए। चिलबिला बायो डायवर्सिटी पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कार्यकर्ताओं के साथ बभनमई स्थित कार्यालय में योगाभ्यास किया। ब्लॉक मुख्यालय गौरा, बेलखरनाथ धाम, एकल अभियान के तत्वावधान में बाबा बेलखरनाथ धाम, कालाकांकर, रामपुर संग्रामगढ़, प्राथमिक विद्यालय उतरास, एमडीपीजी, पीबीपीजी कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया।