{"_id":"5f820b278ebc3e5fa2076004","slug":"belha-will-get-six-lakh-vaccines-in-the-first-phase-pratapgarh-news-ald288602548","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में बेल्हा को मिलेगी छह लाख वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में बेल्हा को मिलेगी छह लाख वैक्सीन
विज्ञापन
Belha will get six lakh vaccines in the first phase
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वैक्सीन अभी भले ही न बनी हो, लेकिन इसे सुरक्षित रखने को लेकर शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीन को सुरक्षित रखने और इसे जिले के अलग-अलग अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी मांगी है। स्वास्थ्य विभाग को 15 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट भेजनी है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में जिले को छह लाख वैक्सीन दी जाएगी।
जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक चार हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं। जबकि संक्रमण के चलते 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
अनलॉक-5 शुरू होने के बाद अब शासन ने लगभग सारी पाबंदियां समाप्त दी हैं। कोरोना की वैक्सीन अभी तक देश में तैयार नहीं हो सकी है। लेकिन, शासन ने वैक्सीन के वितरण को लेकर अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
हालांकि, यह कब तक आएगी, इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है। शासन ने सीएमओ को पत्र भेजकर वैक्सीन के रखरखाव और वितरण के संबंध में पूरी जानकारी मांगी है। 15 दिसंबर तक इससे जुड़ीं सारी जानकारियां भेजने के लिए कहा गया है।
पहली खेप में जिले को छह लाख वैक्सीन मिलेगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के रखरखाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। सीएमओ आवास के बगल में स्थित नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन तैयार की जा रही है।
जिले में कोरोना के हालात पर एक नजर
कोरोना संक्रमितों की संख्या- 3946
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 42
कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या- 3604
विकास भवन रोड स्थित नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर को कोल्ड चेन के लिए चयनित किया गया है। तैयारी शुरू कर दी गई है। कोविड-19 की वैक्सीन यहीं रखी जाएगी। यहीं से तहसीलों में स्थित कोविड अस्पतालों में वैक्सीन भेजी जाएगी। वैक्सीन कब तक आएगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
डा. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ