फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   begged for the construction of a road

सड़क बनवाने के लिए पूर्व प्रधान ने मांगा भीख

Wed, 19 Sep 2018 11:20 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Wed, 19 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के भगवाचुंगी से नयामाल गोदाम मार्ग पर सड़क की खस्ताहाल दशा को देखकर स्थानीय लोगों ने व्यक्तिगत प्रयास से बनवाने का संकल्प लिया है। भगवा गांव के पूर्व प्रधान मकबूल हसन ने बुधवार को सड़क पर उतर भीख मांगा और कहा कि रुपये एकत्रित करके सड़क का निर्माण कराया जाएगा। भगवाचुंगी चौराहे से नयामाल गोदाम को जाने वाली सड़क सालभर से खराब है। बरसात के दिनों में दो-दो फीट गड्ढे में पानी भरा था, तो इन दिनों उड़ती धूल ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। ग्रामीणों की पहल पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजकर सड़क  अविलंब बनवाने को कहा था।
विज्ञापन


मगर यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि साल का समय बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। पूर्व प्रधान मकबूल हसन ने बुधवार को कटोरा लेकर दुकानदारों से भीख मांगा और कहा कि  अब व्यक्तिगत प्रयास से सड़क को ठीक कराया जाएगा। हालांकि में बुधवार को पूर्व प्रधान के कटोरे में सिर्फ 170 रुपये ही मिले। फिलहाल सड़क की दशा खराब होने  से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed