फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Before marriage, boyfriend reached in-laws and attacked girl with knife

Pratapgarh News: शादी से पहले मंगेतर ने ससुराल पहुंचकर युवती पर चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Before marriage, boyfriend reached in-laws and attacked girl with knife
शादी से पहले मंगेतर ने ससुराल पहुंचकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। खुद को भी चाकुओं से घायल करते हुए लहूलुहान कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने घायल युवती को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। शादी के पांच दिन पहले हुई घटना से ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के केसरी का पुरवा निवासी राम भवन ने अपनी 22 वर्षीय बेटी निशा सरोज की शादी रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एनटीपीसी खोजनापुर गेट नंबर दो निवासी मोहित सरोज के साथ तय की है। 13 फरवरी को निशा की बरात आनी है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मोहित बाइक से राम भवन के घर पहुंचा। मकान में घुसते ही दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। पिता राम भवन के अनुसार मोहित ने घर के भीतर निशा पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर वह अपने बेटे महेश व ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचा। जहां उसकी बेटी निशा खून से लथपथ पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित भी लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में पड़ा था। करीब ही दो चाकू पड़े थे। जिसमें खून लगा था। फिलहाल दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कुंडा लाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस सीएचसी पहुंची तो घायल मोहित झांसा देकर वहां से भाग निकला। बेटी पर हमले के मामले में पिता ने पुलिस को मंगेतर राम भवन के खिलाफ तहरीर दी है। कुंडा कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed