फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bed entrance exam 2020

बीएड प्रवेश परीक्षा: 129 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 10 Aug 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bed entrance exam 2020
एमडीपीजी कालेज में बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते प्रतिभागी छात्र छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
सात केंद्रों पर हुई नकलविहीन परीक्षा, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
विज्ञापन

स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर व नोडल अधिकारी की निगरानी में हुई परीक्षा
प्रतापगढ़। रविवार को जिले के सात केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। थर्मल स्क्रिनिंग के बाद हाथ सैनिटाइज कराकर अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। वहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर व नोडल अधिकारी परीक्षा केंद्रों की मानीटरिंग करते रहे।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, केपी हिंदू इंटर कालेज, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्लाक-ए, मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्लाक-बी, पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी तथा पीबी डिग्री कालेज प्रतापगढ़ सिटी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन 7 परीक्षों केंद्रों पर कुल 3300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 3171 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक चली। सुबह से ही अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ केंद्रों पर पहुंच गयी। अभ्यर्थी सेंटर के बाहर लगी लिस्ट में कमरा नंबर देखने के लिए परेशान रहे। सुबह 8.15 से अभ्यर्थियों की चेकिंग कर उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। मॉस्क, प्रवेश पत्र सहित अन्य कागजात चेक किए गए। अभ्यर्थियों का हाथ सैनिटाइज कराया गया। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता के साथ ही डीआईओएस, बीएसए व अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण करते रहे। नोडल अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह व दिनेश ने भी परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ़ोटो स्टेट के लिए हुई परेशानी
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की फ़ोटो स्टेट कॉपी साथ में लाने का निर्देश था, लेकिन कई अभ्यर्थी बिना फ़ोटो स्टेट कॉपी के ही केंद्र पर पहुंच गए। फ़ोटो स्टेट कॉपी न होने से उन्हें बहुत परेशानी हुई। वह अगल-बगल फ़ोटो स्टेट की दुकान तलाशने लगे। दुकानों पर फ़ोटो स्टेट करवाने के लिए अभ्यर्थी जुटे रहे।
डीएम ने भी निरीक्षण कर लिया जायजा
जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान केपी हिंदू इंटर कालेज एवं राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अध्यापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकलते समय परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।
परीक्षा केंद्रों पर उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
प्रतापगढ़। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के मानकों को ताक पर रख दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा था। परीक्षा केंद्र पर जब प्रवेश का समय हुआ तो सभी कोरोना संक्रमण को भूल गए। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही। ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भूल गए। परीक्षा केंद्रों में बिना मॉस्क और सैनिटाइजर के प्रवेश नहीं दिया गया, लेकिन केंद्र के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। अभ्यर्थियों के बीच एक गज की भी दूरी नहीं दिखी। एक-एक कमरे में 50 से अधिक अभ्यर्थियों को बैठाया गया था।
अभ्यर्थियों की भीड़ से शहर में लगा जाम
प्रतापगढ़। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भीड़ से रविवार को शहर में जाम लग गया। प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को पसीना आ गया। शहर में श्रीराम चैराहा, राजपाल चौराहा, सिविल लाइन, ट्रेजरी चौराहा पर जाम लगा रहा। जिले के छह सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भीड़ भी काफी थी। दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद से ही जाम लगने लगा। शाम 5 बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अभिभावकों और अभ्यर्थियों में घर पहुंचने के लिए हड़बड़ी मच गई। जिससे शहर में जाम लगा रहा। देर शाम तक जाम पूरे शहर में रहा। हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ऑटो, बस, एंबुलेंस रव दो पहिया वाहन जाम में फंसे रहे। पांच मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा लग गया।

सवारी वाहन न मिलने से हुई परेशानी
प्रतापगढ़। बीएड की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक थी। हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचने का निर्देश था। सेंटरों पर पहुंचने के लिए वह सवारी वाहन खोजने लगे। भीड़ अधिक होने से कई अभ्यर्थियों को वाहन नहीं मिला। वह पैदल चलकर सेंटर तक पहुंचे। सवारी वाहन की किल्लत देेख कई अभ्यर्थी बाइक पर ट्रिपलिंग कर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। यही स्थिति शाम को परीक्षा छूटने के बाद रही। ई-रिक्शा व टेंपो चालकों की बल्ले-बल्ले रही। सुबह से शाम तक उन्हें सवारी ढूंढने के लिए परेशान नही होना पड़ा। वहीं किराया भी अभ्यर्थियों से दोगुना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed