फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   beating in the dance on filmi song

प्रतापगढ़ में फिल्मी गाने पर डांस को लेकर जमकर मारपीट, भगदड़

Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
beating in the dance on filmi song
शादी समारोह में फिल्मी गाने पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट के आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद रही। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर रेलवे कॉलोनी की रहने वाली रेखा देवी के बेटे प्रेम की शादी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बहूभोज कार्यक्रम था। रात में आर्केस्ट्रा पर फिल्मी गीत के बीच लोग डांस कर रहे थे। आरोप है कि कॉलोनी के रहने वाले आदिल समेत कई लोग पहुंचकर डांस करने लगे। डांस को लेकर प्रेम के रिश्तेदारों व आदिल से विवाद हो गया।

विज्ञापन

 

मारपीट में घायल बृजेंद्र व अजीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में प्रेमा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी आदिल और उसके साथियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed