फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   bank will closed to five days

आज कर लीजिए लेन-देन पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
bank will closed to five days
आठ तारीख से लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला
बैंक से लेन-देन का काम हर हाल में शुक्रवार को निपटा लें। चूके तो फिर पांच दिनों तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। आज के बाद बैंकों में पांच दिन की छुट्टी हो रही है। दशहरा और मोहर्रम के बाद 13 अक्तूबर को ही बैंकों का ताला खुलेगा।
विज्ञापन


अक्तूबर माह ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस माह में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। छुट्टियों का सिलसिला शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। आठ अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में लेन-देन नहीं होगा। नौ अक्तूबर को रविवार, दस अक्तूबर को रामनवमी, ग्यारह अक्तूबर को दशहरा और 12 अक्तूबर को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


लगातार बैंकों के बंद रहने से ग्राहकों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंकों के बंद होने के कारण एटीएम भी खाली हो जाते हैं, हालांकि बैंक कर्मी एटीएम से रुपये मिलने का दावा करते हैं, मगर अवकाश में दिनों प्राय: यह देखने को मिलता है कि एटीएम का शटर डाउन हो जाता है। इसलिए दशहरे की खुशी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही लेनदेन का काम निपटा लें। वैसे त्योहार के समय एटीएम में कैश होने की संभावना बिल्कुल नहीं होगी। ऐसे में लोगों शुक्रवार को ही पैसे की व्यवस्था कर लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed