फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Badra kept craving throughout the day, drizzle in the evening

Pratapgarh News: दिन भर तरसाते रहे बदरा, शाम को बूंदाबांदी

Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Badra kept craving throughout the day, drizzle in the evening
बुधवार को दोपहर आसमान में छाये काले बादल बिन बरसे ही लौटे। संवाद
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, मगर बरसात नहीं हुई। शाम तक बदरा तरसाते रहे। शाम को सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। बारिश नहीं होने से उमस हावी रही। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती का दौर जारी रहने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। बरसात नहीं होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की अधिकता से चिपचिपाहट वाली गर्मी परेशानी का कारण बनी रही।
विज्ञापन

इधर, दोपहर में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती प्रारंभ हो गई। अघोषित कटौती के कारण शहर ही नहीं गांवों में भी लोग परेशान रहे। बिजली की आंख मिचौली रात में भी जारी रही। विभागीय अफसरों के मुताबिक लोकल फॉल्ट के कारण शटडाउन लिया गया। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी देशराज मीना के मुताबिक अधिकतम 23 जून तक जिले में मानसून आ जाता है। मगर इस बार देरी हो रही है, हालांकि आसपास के जिलों में बरसात हो रही है। मानसून सक्रिय हो गया है, चक्रवाती हवाओं का साथ मिलते ही जल्द ही बारिश होगी। वहीं बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि धान की बेहन लगाने और रोपाई का काम पिछड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed