{"_id":"5db9e85a8ebc3e015b67c4f8","slug":"babuganj-market-remained-closed-in-protest-against-the-death-of-businessman-pratapgarh-news-ald258836224","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत के विरोध में बंद रही बाबूगंज बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत के विरोध में बंद रही बाबूगंज बाजार
विज्ञापन
अंतू थाने के बरबंडा में मृतक सत्यप्रकाश के घर पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
अमेठी पुलिस की अभिरक्षा में पिटाई से व्यापारी सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन शुक्ल की मौत से आक्रोशित व्यापारियों ने बाबूगंज बाजार बंद कर विरोध जताया। शव घर पर रखकर लोग धरने पर बैठकर जाम लगा दिए। जिससे चिलबिला-अमेठी मार्ग पर आवागमन बंद रहा। सीडीओ द्वारा मांगों को पू्ररा करने का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने 20 घंटे बाद धरना समाप्त किया। शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अंतू थाना क्षेत्र के बरबंडा निवासी सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन शुक्ला को यूको बैंक की 26 लाख रुपये लूट के मामले में सोमवार की रात एसओजी अमेठी और पीपरपुर पुलिस घर से जबरन उठा ले गई थी। साजन के साथ उनके दोनों बेटे राहुल व साहिल को भी पुलिस ले गई थी। आरोप है कि पुलिस अभिरक्षा में पिटाई के दौरान साजन की हालत बिगड़ गई।
सुलतानपुर अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसे लेकर बवाल होने पर सुल्तानपुर कोतवाली में मृतक साजन के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पीपरपुर थाने की पुलिस और एसओजी अमेठी के विरुद्ध हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
रात में शव घर पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने चिलबिला अमेठी मार्ग पर जमा लगा दिया था। जो बुधवार को भी जारी रहा। व्यापारी साजन की मौत से आक्रोशित व्यापारियों ने बाबूगंज बाजार बंद रखकर विरोध जताया। मृतक के परिजन आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, 50 लाख की आथक मदद, दोनों बेटों को नौकरी, सुरक्षा के लिए तीन शस्त्र लाइसेंस देने की मांग पर अड़े थे। मौके पर भारी फोर्स मुस्तैद रही।
धरना समाप्त कराने के लिए मौके पर सीडीओ धीरेंद्र सिंह, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम विजयपाल सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रप्रसाद द्विवेदी डटे रहे। परिजन किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। करीब तीन बजे सीडीओ ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को पूरा करने के लिए वह शासन को पत्र भेजेंगे।
डीएम से परिजनों की बात भी कराई। मौके पर मौजूद सांसद संगमलाल गुप्ता, नवनिर्वाचित सदर विधायक राजकुमार पाल, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र और कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी भी से परिवार के लोगों की कई चक्र बातचीत हुई। करीब बीस घंटे बाद सीडीओ व जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर से निकले। तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पीएम-सीएम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
पुलिस अभिरक्षा में व्यापारी साजन की पिटाई से मौत से लोगों में आक्रोश था। शव घर पर रखकर लोग पीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बुधवार की सुबह फिर लोग केंद्र व प्रदेश सरकार पर रुक-रुककर हमला बोलते रहे।
व्यापारी के परिजनों को समझाने में नेताओं का लगा जमघट
अंतू के बरबंडा निवासी व्यापारी सत्य प्रकाश शुक्ल उर्फ साजन शुक्ल की अमेठी पुलिस की अभिरक्षा में मौत से हर कोई गुस्से में था। रात में शव के पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कांग्रेसी नेता नीरज तिवारी रात में परिजनों के साथ वहां पहुंचे। लखनऊ में प्रकरण को अधिकारियों व सीएम तक पहुंचाने के बाद पूर्व विधायक बृजेश सौरभ मृतक के घर पहुंचे।
कुछ देर में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र आ गए। परिवार के लोग सभी से एक ही मांग कर रहे थे आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाए। इस बीच सांसद संगमलाल गुप्ता और सदर के नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार पाल पहुंचे। अफसरों से जनप्रतिनिधि बातचीत कर मांगों को पूरा कराने के लिए बातचीत करते रहे। परिजनों के पांच सूत्रीय ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वादा किया।
परिजनों को सीएम से मिलाएंगे भाजपा नेता
मृतक व्यापारी साजन के परिजनों को भाजपा के नेताओं ने भरोसा दिलाया कि उन लोगों की मुलाकात सीएम योगी आदित्यनाथ से कराएंगे। ताकि वे अपनी बात उनके सामने रख सकें।
बवाल की आशंका में रूट किया डायवर्ट
अंतू के बरबंडा में जाम व धरना प्रदर्शन के दौरान बवाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। वाहनों को दूसरे रास्ते से कोहड़ौर व अमेठी की ओर भेजा जाता रहा। 21 घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
उठाया सवाल, पुलिस की मौजूदगी में कैसे खा लिया साजन ने जहर
व्यापारी साजन शुक्ल के परिजन बराबर अफसरों व सत्ता दल के नेताओं के सामने सवाल उठाते रहे कि पुलिस अभिरक्षा में कैसे कोई जहर खा सकता है। पुलिस ने दबाव बनाकर मेडिकल में जहर खाने की आशंका लिखवाई है। अमेठी पुलिस ने साजन को प्रताड़ित किया। जिसके चलते उनकी मौत हुई है। पुलिस अब मनगढ़त कहानी तैयार कर रही है।

अंतू थाने के बरबंडा में व्यापारी सत्य प्रकाश के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

अमेठी पुलिस हिरासत में व्यापारी सत्यप्रकाश की मौत के बाद अंतू थाने के बरबंडा में दुसरे दिन जाम लग- फोटो : PRATAPGARH

पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के विरोध में अंतू थाने के बरबंडा में बंद दुुकानें।- फोटो : PRATAPGARH

अमेठी पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के विरोध में अंतू थाने के बरबंडा में बंद बाजार।- फोटो : PRATAPGARH

अंतू थाने के बरबंडा में व्यापारी सत्य प्रकाश के बिलखती मां बेटी व बेटा।- फोटो : PRATAPGARH