{"_id":"6414cf99746a4e3ea90cac2b","slug":"ayodhyas-thug-extorted-seven-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-in-dubai-pratapgarh-news-c-3-1-ald1011-81083-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर अयोध्या के ठग ने ऐंठ लिया सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर अयोध्या के ठग ने ऐंठ लिया सात लाख
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर ददौरा गांव के सोनू कुमार यादव ने अयोध्या के भरतकुंड थाना क्षेत्र के मुराई टोला मोहल्ले के सरवर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार उसके साथ ही कई सहयोगियों से दुबई का वीजा दिलाने के नाम पर आरोपी ने सात लाख रुपये ऐंठ लिया है। आरोपी रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है।
पीड़ित सोनू यादव ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के बाद आरोप लगाया है कि वह शहर दो वर्ष पहले आया था तो राजापाल चौराहे के समीप आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी।
पीड़ित दुबई में नौकरी कर रहा था लेकिन लॉकडाउन लगने पर वह घर आया था। दुबई में नौकरी का वीजा दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित व उसके पड़ोस गांव के रोहित, मोनू, रवींद्र समेत 12 लोगों ने कुल सात लाख रुपये वीजा के नाम पर वर्ष 2021 में लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी वीजा तो नहीं दिला सका, लेकिन रुपये वापस मांगने पर वह कार्यालय बंद कर फरार हो गया। मोबाइल से बातचीत कर पीड़ितों ने उससे रुपये की मांग की तो उसने जान से मारने की धमकी दी थी।