फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Aunt-nephew die due to drowning in pond while fishing

मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से चाची भतीजे की मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Aunt-nephew die due to drowning in pond while fishing
मानधाता के खूझी गांव में तालाब में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत पर जुटी भीड़। संव? - फोटो : PRATAPGARH
मानधाता थाना क्षेत्र के खूंझी गांव में रविवार को मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से चाची-भतीजे की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात ग्रामीणों ने तालाब से उनके शव बरामद किए।
विज्ञापन

खूंझी निवासी मोहम्मद मुकीम का दस वर्षीय बेटा दिलशाद रविवार की शाम अपने घर के सामने तालाब में मछली पकड़ने गया था। उसके साथ चाची सब्बो बानो (30) भी गई थी।
विज्ञापन

मछली पकड़ने के दौरान अचानक दिलशाद गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख चाची सब्बो बचाने के लिए पानी में कूद पड़ी। भतीजे को बचाने के दौरान वह भी गहरे पानी में डूबने लगी। उस समय तालाब के आसपास कोई नहीं था। कुछ ही देर में दोनों तालाब में डूब गए।अंधेरा होने के बाद भी दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच तालाब में दिलशाद की टोपी दिखाई दी। इस पर परिजन अनहोनी की आशंका जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने तालाब में दोनों की खोजबीन शुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद दोनों के शव तालाब से बरामद हो गए। सोमवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन दोनों का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। देर शाम दोनों के शवों को सुपुुर्द-ए-खाक कर दिया।

तीन भाइयों में बड़ा था दिलशाद
मानधाता के खूंझी निवासी मुकीम के तीन बेटे थे। दिलशाद सबसे बड़ा था। उससे छोटे अली शान व जीशान हैं। मुकीम मजदूरी कर परिवार चलाता है। मृतका सब्बो के भी तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से बेटी अनश, तन्नू व बेटे वसीम का रो-रो कर बुरा हाल था। उसका पति परिवार के गुजर-बसर के लिए मुंबई में रहता है। खबर मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गया।

मानधाता के खूझी गांव में तालाब में डूबने से मृत महिला शब्बो। फाइल फोटो

मानधाता के खूझी गांव में तालाब में डूबने से मृत महिला शब्बो। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

मानधाता के खूझी गांव में तालाब में डूबने से मृत बालक दिलशाद। फाइल फोटो

मानधाता के खूझी गांव में तालाब में डूबने से मृत बालक दिलशाद। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed