फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempted robbery by hitting a jeweler's bike

आभूषण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मारकर लूट का प्रयास

Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery by hitting a jeweler's bike
कुंडा के गयासपुर के पास लूट के प्रयास के बाद बदहवाश व्यवसायी संजय कौशल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके में शुक्रवार को आभूषण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि वहां रहे कुछ लोगों की सक्रियता से बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस व्यवसायी को थाने ले आई। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी संजय कौशल आभूषण का व्यवसाय करता है। वह शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने बेटे अभिनव के साथ नई बाजार जा रहा था। रास्ते में गयासपुर गांव के पास पीछे से एक बाइक से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे व्यवसायी के साथ ही उसका बेटा सड़क पर गिर गया। करीब दस मीटर की दूरी पर रहे बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया लेकिन, गोली उन्हें नहीं लगी।
विज्ञापन

व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाश भाग निकले। वहां जुटे लोग बातचीत कर रहे थे तभी बाइक से तीन लोग पहुंचे और मामले को आपसी विवाद बताते हुए लोगों को जाने के लिए कहने लगे। इस पर लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी का बयान लिया। थाने पर एडिशनल एसपी पश्चिमी ने व्यवसायी से पूछताछ के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। अभी दो दिन पहले चौसा गांव स्थित गैस गोदाम में डेढ़ लाख रुपये की लूट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed