{"_id":"62acc016833f0627fa344958","slug":"attempted-robbery-by-hitting-a-jeweler-s-bike-pratapgarh-news-ald335384779","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मारकर लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मारकर लूट का प्रयास
विज्ञापन
कुंडा के गयासपुर के पास लूट के प्रयास के बाद बदहवाश व्यवसायी संजय कौशल। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा इलाके में शुक्रवार को आभूषण व्यवसायी की बाइक में टक्कर मारकर बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि वहां रहे कुछ लोगों की सक्रियता से बदमाश अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस व्यवसायी को थाने ले आई। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार निवासी संजय कौशल आभूषण का व्यवसाय करता है। वह शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने बेटे अभिनव के साथ नई बाजार जा रहा था। रास्ते में गयासपुर गांव के पास पीछे से एक बाइक से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे व्यवसायी के साथ ही उसका बेटा सड़क पर गिर गया। करीब दस मीटर की दूरी पर रहे बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया लेकिन, गोली उन्हें नहीं लगी।
व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाश भाग निकले। वहां जुटे लोग बातचीत कर रहे थे तभी बाइक से तीन लोग पहुंचे और मामले को आपसी विवाद बताते हुए लोगों को जाने के लिए कहने लगे। इस पर लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी का बयान लिया। थाने पर एडिशनल एसपी पश्चिमी ने व्यवसायी से पूछताछ के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। अभी दो दिन पहले चौसा गांव स्थित गैस गोदाम में डेढ़ लाख रुपये की लूट हो गई थी।