फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to rob Tiny branch operator's son, miscreants threw fire

टाइनी शाखा संचालक के बेटे से लूट का प्रयास, बदमाशों ने झोंका फायर

Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
सार

बैंक से रुपये लेकर टाइनी शाखा जा रहे संचालक के बेटे के साथ बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बाइक न रोकने पर उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Attempt to rob Tiny branch operator's son, miscreants threw fire
कोहडौर थाना क्षेत्र में टाइनी शाखा में लूट के प्रयास के बाद जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

बैंक से रुपये लेकर टाइनी शाखा जा रहे संचालक के बेटे के साथ बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बाइक न रोकने पर उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में अतरसंड निवासी मोहम्मद असलम एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करते हैं। सोमवार दोपहर उनका बेटा मोहम्मद इब्राहिम चिलबिला मुख्य शाखा से दो लाख रुपये निकालकर बाइक से मदाफरपुर जा रहा था। अतरसंड नहर पार करने के बाद कुछ दूरी पर नकाबपोश तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उनकी मंशा समझते ही इब्राहिम ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। यह देख बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशों के ऊपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। खुद को घिरते देख बदमाश कोहड़ौर की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने लगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल कंधई के साल्हीपुर में बदमाशों ने असलम को लूटने का प्रयास किया था। इसके पहले 2016 में भी असलम को कटारी के पास गोली मारकर लूटने की कोशिश की जा चुकी है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बदमाशों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी को चाकू मारने में पांच के खिलाफ मुकदमा
गल्ला व्यापारी के ऊपर चाकू से प्रहार करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नई बाजार रामापुर में ट्रक हटाने को लेकर गत दिनों हुए विवाद के दौरान पड़ोसी ने शिवशंकर गुप्ता को चाकू मार दिया था। पीड़ित के भाई करुणा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने अरुण कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार, रवी कुमार व शनि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये उड़ाए
बेखौफ बदमाशों ने खड़ी कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। जानकारी के बाद कार मालिक ने पुलिस को सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद भी बदमाशों को सुराग नहीं लगा। मानिकपुर के लाला बाजार निवासी अनिल सिंह सोमवार को अपनी कार पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास खड़ी कर काम निपटाने गए थे। इस दौरान टप्पेबाजों ने कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। लौटने पर अनिल को जानकारी हुई। पुलिस भी छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed