Pratapgarh : कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने में किया गंभीर घायल
पीड़िता के अनुसार संडौरा के ईंट भठ्ठे से पहले एक सुनसान बाग के पास एक लड़के ने उसे रोकने के लिए साइकिल को धक्का दे दिया। धक्के से साइकिल लेकर वह सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि युवक उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानीगंज इलाके के एक गांव की छात्रा लच्छीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। चार महीने पहले किराना की दुकान चलाने वाले पिता अचानक चल बसे। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की छात्रा इंटर की पढ़ाई के लिए कॉलेज के अलावा कोचिंग का सहारा ले रखा है। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच वह अपनी साइकिल लेकर घर से करीब छह किलोमीटर दूर रानीगंज बाजार की एक कोचिंग क्लास आने के लिए निकली।
रास्ते में संडौरा के ईंट भठ्ठे से पहले एक सुनसान बाग के पास एक लड़के ने उसे रोकने के लिए साइकिल को धक्का दे दिया। धक्के से साइकिल लेकर वह सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि युवक उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों का उसने विरोध किया और इधर उधर भागने लगी तो युवक ने उसे मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गई, लेकिन छात्रा ने हिम्मत करके किसी तरह युवक के चंगुल को खुद को छुड़ाया।
छीना झपटी में बैग और घड़ी वहीं गिर पड़ी। छात्रा करीब काफी दूर तक तक चीखती चिल्लाती भागती रही और आरोपित उसका पीछा किया। सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन आगे उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग सड़क पर पहुंच गए। छात्रा हादसे के सदमे और डर से कुछ बोल नहीं पाई। बस रोते हुए घरवालों को सूचना दी। सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ आदित्य कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
छात्रा को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई गंभीर चोट को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने चचेरे भाई से तहरीर लिखवा लिया और तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट आदि धाराओं में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही हादसे से डरी और सहमी छात्रा अपने साथ हुई घटना को लेकर रोती ही रही। वही परिजन भी इस घटना के सदमे में है। सूत्रों की मानें तो पुलिस और एसओजी की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है।