फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to rape a student going to coaching, seriously injured while protesting

Pratapgarh : कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने में किया गंभीर घायल

Thu, 28 Dec 2023 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 03:43 PM IST
सार

पीड़िता के अनुसार संडौरा के ईंट भठ्ठे से पहले एक सुनसान बाग के पास एक लड़के ने उसे रोकने के लिए साइकिल को धक्का दे दिया। धक्के से साइकिल लेकर वह सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि युवक उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
Attempt to rape a student going to coaching, seriously injured while protesting
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रानीगंज इलाके के एक गांव की छात्रा लच्छीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। चार महीने पहले किराना की दुकान चलाने वाले पिता अचानक चल बसे। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की छात्रा इंटर की पढ़ाई के लिए कॉलेज के अलावा कोचिंग का सहारा ले रखा है। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के बीच वह अपनी साइकिल लेकर घर से करीब छह किलोमीटर दूर रानीगंज बाजार की एक कोचिंग क्लास आने के लिए निकली।

विज्ञापन


रास्ते में संडौरा के ईंट भठ्ठे से पहले एक सुनसान बाग के पास एक लड़के ने उसे रोकने के लिए साइकिल को धक्का दे दिया। धक्के से साइकिल लेकर वह सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ी। आरोप है कि युवक उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों का उसने विरोध किया और इधर उधर भागने लगी तो युवक ने उसे मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गई, लेकिन छात्रा ने हिम्मत करके किसी तरह युवक के चंगुल को खुद को छुड़ाया।

विज्ञापन

Attempt to rape a student going to coaching, seriously injured while protesting
झाड़ी में पड़ी छात्रा की साइकिल। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी ने छात्रा काफी दूर तक किया पीछा


छीना झपटी में बैग और घड़ी वहीं गिर पड़ी। छात्रा करीब काफी दूर तक तक चीखती चिल्लाती भागती रही और आरोपित उसका पीछा किया। सुबह घने कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन आगे उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग सड़क पर पहुंच गए। छात्रा हादसे के सदमे और डर से कुछ बोल नहीं पाई। बस रोते हुए घरवालों को सूचना दी। सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी और एसओ आदित्य कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।

छात्रा को इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आई गंभीर चोट को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने चचेरे भाई से तहरीर लिखवा लिया और तहरीर के आधार पर छेड़खानी और मारपीट आदि धाराओं में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही हादसे से डरी और सहमी छात्रा अपने साथ हुई घटना को लेकर रोती ही रही। वही परिजन भी इस घटना के सदमे में है। सूत्रों की मानें तो पुलिस और एसओजी की टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed