फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Arun Jaitly

स्मृति शेषः जिले में अरुण जेटली की सभा ने बिगाड़ दिया सपा-बसपा का गणित

Sun, 25 Aug 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitly
पट्टी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
2007 के विधानसभा चुनाव में पट्टी मेला मैदान में जेटली ने भरी थी हुंकार
विज्ञापन

प्रतापगढ़। 2007 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में बसपा की लहर थी। प्रदेश में सपा की सरकार थी। पट्टी विधानसभा में बसपा व सपा से मुकाबला कर कमल खिलाना आसान नहीं था। चुनाव के दो दिन पूर्व पट्टी मेला ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह के समर्थन में आए कद्दावर नेता अरुण जेटली ने जनसभा कर विपक्षियों के सियासी समीकरण पर पानी फेर दिया। अरुण जेटली ने मंच से कांग्रेस, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। बसपा को भ्रष्टाचार की पार्टी, सपा को अपराधियों की पार्टी तो कांग्रेस को वंशवाद से पे्ररित पार्टी बताया। एक घंटे की जनसभा से विपक्षियों की सियासी गठित बिगड़ गई। बसपा व बसपा को करारी शिकस्त देकर मोती सिंह ने 554 वोट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।
2007 का पट्टी विधानसभा चुनाव कांटे की लड़ाई में फंसा था। प्रदेश में सपा की सरकार थी। सपा ने पट्टी से बालकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था, जबकि बसपा से अर्चना तिवारी मैदान मेें थीं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ब्राह्मण कार्ड खेला था। भाजपा से राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह प्रत्याशी थे। सीट पर कड़ा मुकाबला था। बसपा से मायावती, सतीश चंद्र मिश्र तो सपा से भी स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जारी था। बसपा व सपा के आगे पट्टी में कमल खिलाना चुनौतीपूर्ण था। चुनाव के दो दिन पूर्व अरुण जेटली का की जनसभा पट्टी के मेला ग्राउंड पर हुई। इसमें भीड़ उमड़ी थी। हेलीपैड पर उतरने के बाद जेटली सीधे मंच पर पहुंचे और भीड़ देख भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह की सराहना की। इसके बाद संबोधन शुरू किया। सपा व बसपा को क्षेत्रीय दल बताया। कहा कि सपा अपराधियों की पार्टी है, जबकि बसपा भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति। दोनों ही दलों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर विकास को तवज्जो देना होगा। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि ऐसा तो अटलजी की सभाओं में होता है, जहां हर-जाति धर्म के लोग नजर आते हैं।
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन की ली चुटकी, कहा वह रबर स्टांप
मेला ग्राउंड में जनसभा के दौरान भाजपा नेता अरुण जेटली ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुटकी ली थी। उन्हें रबर स्टांप बताया था। इस पर खूब ठहाके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा से पहले ली जिले के बारे में जानकारी
मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय से अरुण जेटली ने जिले के बारे में जानकारी ली थी। उनसे विधानसभाओं एवं तहसीलों के बारे में पूछा था।
मंच पर मौजूद थे भाजपा के कई नेता
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की सभा में जिले से भाजपा नेताओं की भीड़ लगी हुई थी। पूर्व जिलाध्यक्ष दूधनाथ, गणेश नारायण, पूर्व नपाध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, गिरिधारी सिंह सहित जिले के कई भाजपा नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed