फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   arrested for taking loan of Rs 1.62 crore by making fake signature of IAS Abhay Singh

प्रतापगढ़ : आईएएस अभय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 1.62 करोड़ रुपये लोन लेने वाला मामा गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:41 PM IST
सार

बैंक से ऋण लेने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। जांच में अभिलेखों के मिलान पर हस्ताक्षर फर्जी मिले। बैंक में ऋण के लिए लगाए गए सभी अभिलेखों पर आईएएस अभय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर थे। 

विज्ञापन
arrested for taking loan of Rs 1.62 crore by making fake signature of IAS Abhay Singh
Pratapgarh News : आईएएस अभय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईएएस अभय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बैंक से 1.62 करोड़ रुपये ऋण लेने के मामले में आरोपी उनके सगे मामा भाजपा नेता रविप्रताप सिंह को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली अंबेडकर चौराहा स्थित सिटी पैलेस के मालिक आईएएस अभय सिंह ने वर्ष 2020 में अपने सगे मामा रवि प्रताप सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रवि प्रताप सिंह ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक से 1.62 करोड़ रुपये का ऋण ले लिया।

विज्ञापन



बैंक से ऋण लेने की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। जांच में अभिलेखों के मिलान पर हस्ताक्षर फर्जी मिले। बैंक में ऋण के लिए लगाए गए सभी अभिलेखों पर आईएएस अभय सिंह के फर्जी हस्ताक्षर थे। 

विज्ञापन

जिसके बाद विवेचक ने रवि प्रताप सिंह को आरोपी मानते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। सोमवार की शाम राजापाल चौराहे से नगर कोतवाल ने रवि प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रवि प्रताप सिंह वर्ष 2012 में नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव भाजपा से लड़ चुके हैं। मामले की जानकारी होने के बाद सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ नेता कोतवाली पहुंचे, मगर पुलिस ने रवि सिंह को छोड़ने से इनकार कर दिया।


आईएएस अभय सिंह के पिता इंजीनियर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सिटी पैलेस के अलावा अपने दूसरे कारोबार की देखरेख का जिम्मा अपने साले रवि प्रताप सिंह को दिया था। जब आईएएस अभय सिंह के परिजन सिटी पैलेस में आकर रहने लगे तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई। आईएएस अभय सिंह का मामा रवि प्रताप सिंह से विवाद सिटी पैलेस से बाहर निकलकर कोतवाली तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed