फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Approved a budget of 5.5 billion in the district plan

जिला योजना में 5.5 अरब का बजट अनुमोदित

Thu, 12 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 12 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Approved a budget of 5.5 billion in the district plan
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला योजना की बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए 5.5 अरब का बजट अनुमोदित किया गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन


विकास भवन के सभागार में कृषि के लिए 20 लाख, पशुपालन के लिए 420.86 लाख, मनरेगा के लिए 9685.89 लाख, पंचायती राज के लिए 1618 लाख, विज्ञान प्रौद्योगिकी को 5 लाख, ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए 1489 लाख, पर्यावरण के लिए 13.50 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 6096 लाख, प्राविधिक शिक्षा के लिए 20.22 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एलोपैथिक के लिए 36.40 लाख, ग्रामीण पेयजल के लिए 2520.95 लाख, स्वच्छता कार्यक्रम में 1755 लाख, इंदिरा आवास के लिए 7273 लाख, लोहिया आवास के लिए 1079 लाख, नगरीय पेयजल के लिए 259 लाख, वृद्धापेंशन के लिए 2395 लाख, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के लिए 231.20 लाख, विकलांग कल्याण के लिए 83.80 लाख, महिला एवं बाल कल्याण के लिए 63.72 लाख का बजट स्वीकृत हुआ। बैठक में उद्यान विभाग की योजना का प्रस्ताव तैयार करके भारत सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। दूषित पानी के कारण जिले में बीमारियां फैलने का मुद्दा सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने उठाया। उन्होंने छोटे बाजारों में सुलभ शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


 प्रभारी मंत्री ने स्ट्रीट लाइट 440 की संख्या में बढ़ाने तथा इसके लिए जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेने को कहा है। उन्होंने सड़क एवं जल के लिए 81 करोड़ की प्रस्तावित धनराशि को बढ़ाने, हर विद्यालय में सोलर लाइट लगवाने का निर्देश दिया। शहर में इंट्री प्वाइंट का एक रास्ता सड़कों की सुरक्षा के लिए बनाने को कहा। जिला अस्पताल की खराब स्थिति की ओर प्राविधिक शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि अनिल तिवारी ने ध्यान आकृष्ट किया। जनप्रतिनिधियों की शिकायत का एक सप्ताह में  लिखित जवाब देने का निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिया। बैठक में सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, विधायकगण आराधना मिश्र मोना, विनोद सरोज, नागेंद्र सिंह मुन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, डीएम अमृत त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा मोना ने जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने जनपद में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया। उनकी मांग का सभी जनप्रतिनिधियों ने समर्थन किया। कहाकि गंभीर रूप से घायल व बीमार असहाय लोगों को इलाज के लिए इलाहाबाद, लखनऊ  की राह देखनी पड़ती है। इससे लोगों की असामयिक मौत भी हो जाती है। प्रभारी मंत्री ने मोना की मांग को सीएम के सामने तक पहुंचाने का भरोसा दिया।



 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed