{"_id":"5e517af78ebc3ef3cb3ff9ac","slug":"anm-died-in-a-road-accident-pratapgarh-news-ald269232925","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एएनएम की मौत, प्रतापगढ़ में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एएनएम की मौत, प्रतापगढ़ में हुआ हादसा
Sun, 23 Feb 2020 12:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
लालगंज के भगौतीगंज बाजार के समीप एएनएम को टक्कर मारकर भाग रहा धराया ट्रक।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ बाइक से ड्यूटी करने जा रही एएनएम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घर से कुछ दूरी पर हुई घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज कोवताली के पूरे बीरबल ढिंगवस निवासी ऊषा सरोज (30) पत्नी शिवदर्शन सरोज सांगीपुर सीएचसी के ऊछापुर उपकेंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत थी। शनिवार की सुबह नौ बजे वह अपने पति के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी। घर से कुछ दूर बिहारीगंज भगौतीगंज पहुंचते ही बाइक डेरवा की ओर जा रहे गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के नीचे आ जाने से एएनएम की मौत हो गई। जबकि पति शिवदर्शन मामूली रूप से चुटहिल हो गया।
एएनएम की मौत की जानकारी पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना से नाराज लोगों को समझाबुझाकर पुलिस ने एएनएम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए धारूपुर-डेरवा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। एएनएम की मौत के साथ ही उसकी दोनों बेटियां आराध्या (4) व आयुषी (1) के सिर से ममता का साया उठ गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

लालगंज के भगौतीगंज बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आने से मृत जमीन पर पड़ी बाइक पर बैठी एएनएम।- फोटो : PRATAPGARH