फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   aniciant item got in ajgara

अजगरा में मिलीं दुर्लभ वस्तुएं

Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
विख्यात पौराणिक स्थल अजगरा के ड्हिवा क्षेत्र में मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई के दौरान दुर्लभ वस्तुएं मिली हैं। जिसे संग्रहालय में रख दिया गया है। जनपद मुख्यालय से 14 किमी दूर महाभारतकालीन यक्ष युधिष्ठिर संवाद की पौराणिक घटना से जुड़े यक्ष- युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा के समीप स्थित डिहवा से टीले की खुदाई के दौरान समय-समय पर काफी मात्रा में ऐतिहासिक महत्व के पुरावशेष स्थानीय निवासी पुरातत्व खोजी राजेश कुमार पांडेय ने संग्रहित किए हैं। जो संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हैं। डिहवा में एक वर्मा परिवार नींव की खुदाई कर रहा था। मलबे से दो प्राचीन लौह औजार के साथ ही अन्य दुर्लभ वस्तुएं मिली हैं। इसके अलावा खिलौने के आकार की भी प्राचीन सामग्री मिली है। मिट्टी की मछली का संपूर्ण भाग मिला है। इस तरह आए दिन पुरावशेष मिलते रहते हैं। ग्रामीण अनभिज्ञता के नाते इन दुर्लभ वस्तुओं को नष्ट कर देते हैं। राजेश ने बताया कि पुरातत्व के स्थलों की खोज कर उन्हें प्रकाश में लाया गया, लेकिन पुरातत्व विभाग की उदासीनता एवं प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ये स्थल दिनोंदिन नष्ट होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed