{"_id":"6297c0776c67cd3f5617af02","slug":"angry-advocates-created-a-ruckus-due-to-non-hearing-in-the-partner-s-case-pratapgarh-news-ald334295978","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी के मामले में सुनवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी के मामले में सुनवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
कचहरी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ताओं की समस्या सुनते जिलाधिकारी नितिन बंसल। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
अधिवक्ता के मकान पर कब्जा करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वकीलों ने बुधवार को लामबंद होकर डीएम कार्यालय के समीप नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जानकारी पर पहुंचे डीएम ने बातचीत कर दस दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर वकील शांत हुए।
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने कुछ दिनों बाबागंज में मकान खरीदा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने बीते छह मई की रात मारपीट और तोड़फोड़ करने के बाद मकान में ताला जड़ दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार, नगर कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जिससे उसकी जान को खतरा है।
कई बार वकीलों के चेतावनी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज वकील बुधवार को हंगामा करते हुए डीएम कार्यालय के समीप धरने पर बैठ गए। आधे घंटे तक अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। मामले की जानकारी होने पर डीएम डॉ. नितिन बंसल, सीआरओ व एसडीएम सदर के साथ अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने दस दिन के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर वकीलों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान अधिवक्ता गणेश नारायण मिश्र, संतोष सिंह, शक्ति सिंह, विशाल सिंह, अनिल पांडेय, अंजनी सिंह, अजय तिवारी, हरीश मिश्र आदि मौजूद रहे।