{"_id":"6698895b2888cf6c600fe1b8","slug":"angered-by-power-cut-villagers-attacked-the-power-house-vandalized-it-heavily-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर बोला धावा, जमकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर बोला धावा, जमकर तोड़फोड़
Thu, 18 Jul 2024 08:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:47 AM IST
सार
नगर पंचायत डेरवा के लोग अघोषित विद्युत कटौती से नाराज थे। जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ को उग्र देख वहां तैनात कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। तोड़फोड़ और हंगामे का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
जेठवारा पावर हाउस पर ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने जेठवारा विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। यहां पहुंचकर जमकर हंगामा करने के बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे उपकेंद्र पर हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पावर हाउस में जमकर तांडव किया। मेज कुर्सी तोड़ने के साथ ही रजिस्टर फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक ग्रामीण जा चुके थे। नगर पंचायत डेरवा के लोग अघोषित विद्युत कटौती से नाराज थे। जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचकर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ को उग्र देख वहां तैनात कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले। तोड़फोड़ और हंगामे का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन