प्रतापगढ़ में बोले अमित शाह : राहुल बाबा पाकिस्तान के बम से डरें तो डरें, हम डरने वाले नहीं पीओके लेकर रहेंगे
इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा मोदी दूसरी बार पीएम बने तो उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया। जिसे 70 साल से कांग्रेस ने संभाले रखा था। अब अखिलेश और राहुल बाबा इसे हटाना चाहते हैं। वो कहते हैं अगर वो आए तो 370 को वापस करेंगे। क्या ऐसा होना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में माहौल बनाने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन से लेकर पीओके तक पर निशाना साधा। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज कस्बे में आयोजित गृहमंत्री की सभा में कौशांबी और प्रतापगढ़ की कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की जनता, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। संबोधन में अमित शाह ने लोगों से हुंकार भराते हुए पूंछा कश्मीर हमार है या नहीं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं यूपी का कश्मीर से क्या लेनादेना। उन्होंने कहा कश्मीर हमारा है और इसके लिए कौशांबी का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने को तैयार है।
इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने कहा मोदी दूसरी बार पीएम बने तो उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया। जिसे 70 साल से कांग्रेस ने संभाले रखा था। अब अखिलेश और राहुल बाबा इसे हटाना चाहते हैं। वो कहते हैं अगर वो आए तो 370 को वापस करेंगे। क्या ऐसा होना चाहिए।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले कि न्योते में अखिलेश और राहुल इसलिए नहीं आए क्योंकि उन्हें अपने वोटरों की चिंता है। हमें इसकी चिंता नहीं रहती। राहुल को पाकिस्तान के एटम बम से डर होगा, हमें नहीं है। हम पीओके लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा तीसरे चरण के चुनाव में अब तक मोदी 200 सीटों का लक्ष्य पार कर चुके हैं।
किसी को पता नहीं उनका पीएम कौन बनेगा
एससी मतदाताओं को रिझाने के लिए अमित शाह ने कहा हमेशा कांग्रेस पार्टी ने बाबा अंबेडकर साहब का अपमान किया। उन्हें चुनाव नहीं जीतने दिया। भारत रत्न नहीं दिया। जबकि हमारे पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। मऊ, लंदन, नागपुर, मुंबई और दिल्ली बाबा साहब से जुड़े पांचों स्थानों को पर्यटन स्थल बनाकर लोगों से जोड़ने का काम किया।
अमित शाह ने इंडिया एलाइंस वालों के जीतने की कोई संभावना नहीं है। मगर मानो अगर वह जीत भी गए तो उनका पीएम कौन बनेगा, शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्वव ठाकरे, स्टालिन और हंसना मत ये राहुल बाबा बन सकते हैं क्या ? एक पत्रकार ने पूंछा आपका पीएम कौन बनेगा तो वो बोले बारी-बारी एक-एक साल सब बनेंगे। अरे ये देश परचून की दुकान नहीं है। देश ऐसे नहीं चलता। कोरोना आएगा तो कौन बचाएगा, मोदी ही बचाएंगे।
टीका की शुरुआत में पीएम ने पहले खुद टीका लगवाया। अखिलेश ने मोदी टीका बताकर विरोध किया। अच्छा हुआ यूपी वाले अखिलेश की नहीं सुनते, वरना कोई टीका नहीं लगवाता। अखिलेश डिंपल को लेकर खुद रात के अंधेरे में टीका लगवाकर आए। सपा की सरकार में गुंडों का राज रहता है और जनता परेशान। हमारी भाजपा सरकार में योगी ने गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया है।