फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Amar Singh joined Big B's ancestral village

बिग बी का पैतृक गांव से नाता जोड़ गए अमर सिंह

Sun, 02 Aug 2020 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh joined Big B's ancestral village
Jaipur: Politician Amar Singh during a press conference to promote the upcoming film 'JD', in Jaipur on Monday. PTI Photo(PTI9_18_2017_000110A) - फोटो : PTI
राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह का प्रतापगढ़ से गहरा लगाव रहा। वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का उनके पैतृक गांव से नाता जोड़ गए। अमर सिंह अमिताभ की पत्नी जया बच्चन को साथ लेकर हरिवंश राय पुस्तकालय का उद्घाटन करने उनके पैतृक गांव रानीगंज के बाबूपट्टी आए थे। गांव में जुटी हजारों की भीड़ का बच्चन परिवार के प्रति प्रेम देख जया और अमर भावुक हो उठे थे।
विज्ञापन

बात वर्ष 2003 की है। उस समय मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से शहर निवासी सीएन सिंह सांसद थे। रानीगंज तहसील क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में आता था। उन्होंने फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में एक पुस्तकालय का निर्माण कराया था।
विज्ञापन

तत्कालीन सांसद सीएन सिंह इसका शुभारंभ अमिताभ बच्चन से कराना चाहते थे। सीएन सिंह बताते हैं कि उस समय राज्यसभा संासद अमर सिंह के बिग बी से अच्छे संबंध थे। ऐसे में उन्होंने अमर सिंह से मिलकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। उन्हें पैतृक गांव आने का निमंत्रण पत्र दिया। बिग बी ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया, मगर व्यस्तता के चलते वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने जया बच्चन को भेजा। पूर्व सांसद अमर सिंह जया बच्चन के साथ स्पेशल फ्लाइट से प्रयागराज आए। वहां से हेलीकाप्टर से बाबूपट्टी गांव पहुंचे। जया बच्चन ने अमर सिंह के साथ लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। करीब तीन घंटे तक जया बाबूपट्टी गांव में रुकीं। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया। बिग बी व जया बच्चन के प्रति पैतृक गांव के लोगों का प्रेम देख अमर सिंह भावुक हो उठे। इस कार्यक्रम के बाद ही बाबूपट्टी गांव सुर्खियों में आया था।
कहा था-बिग बी को भी जल्द लाऊंगा...
पूर्व संासद सीएन सिंह बताते हैं कि हजारों की भीड़ से आवाज आ रही थी कि अमर सिंह बिग बी को कब लाएंगे..। इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि बिग बी को जल्द ही लाऊं गा। इस पर खूब तालियां बजी थीं।

पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री
शनिवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व महामंत्री अशोक मिश्रा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व मंडल अध्यक्षों ने भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री पर वसूली करवाने व पार्टी में पद के लिए रुपये की डिमांड करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व मंडल अध्यक्ष अंतू संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष जाति विशेष के लोगों को तरजीह देते हैं। पद के लिए रुपये की डिमांड करते हैं। मांग पूरी न कर पाने की वजह से उन्हें पद से हटा दिया गया। ऐसे कई मंडल अध्यक्ष जो पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रहे, वह आज पार्टी से दूरी बना लिए हैं। जेठवारा मंडल के पूर्व अध्यक्ष लालजी प्रजापति ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम व महामंत्री अशोक मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष दलितों को महत्व नहीं देते हैं। यही कारण है कि जमीनी कार्यकर्ता पार्टी से किनारा कर रहे हैं। इसे बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा का कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। पार्टी में सक्रियता न होने के कारण इन्हें हटाया गया है। यह विरोधियों की चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed