फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   All 12 members of Junior Bar Association's executive elected unopposed

जूनियर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य निर्विरोध

Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
All 12 members of Junior Bar Association's executive elected unopposed
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के निर्वाचन की प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन एक उम्मीवार के पर्चा वापस लेने के बाद कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामांकन करने वाले सभी 12 आवेदक निर्विरोध चुने गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों से वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामांकन करने वाले शिवाकांत मिश्र ने नाम वापसी के लिए आवेदन किया। इसके बाद कमेटी की ओर से वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के सभी प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित करने की घोषण की गई। अब अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए चुनाव सात जुलाई को होगा। जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष सात ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष छह पर्चे दाखिल हुए थे। ऐसे में इस पद पर प्रेमनारायण सिंह, नीरज ओझा, ममता पांडेय, योगेश शुक्ल, रामगोपाल तिवारी और संजय कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के भी छह प्रत्याशी अजीत कुमार ओझा, आसिफ मुराद सिद्दीकी, ऋषिकांत शुक्ल, महेशचंद यादव, मयंक शेखर मिश्र और हरीश शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल, जगत बहादुर सिंह, श्रीनाथ गुप्ता, हरिकेश नारायण तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं ने सभी निर्विरोध सदस्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed