{"_id":"5b37887e4f1c1b624d8b8dda","slug":"agriculture-scientist-tell-farmer-how-to-grow-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दिए मंत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना पैदावार के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दिए मंत्र
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हादीहाल में शनिवार को आयोजित खरीफ किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने दोगुना पैदावार के लिए किसानों को मंत्र दिए। हालांकि किसान सबसे ज्यादा आवारा पशुओं से बचाव के उपाय बताने पर जोर दे रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अफसरों ने कहा कि उद्यान विभाग, कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
शहर के हादीहाल में शनिवार को खरीफ किसान मेला का आयोजन कर किसानों की आय दोगुनी करने का टिप्स दिया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी सिंह ने कहा कि किसान मिट्टी की जांच और उन्नतशील बीजों का प्रयोग करके उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों को संतुलित मात्रा में ही प्रयोग करने को कहा है। उप कृषि निदेशक डॉ. रघुनाथ सिंह ने किसानों से तकनीकी विधि से खेती करने का टिप्स दिया। डीएम शंभु कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराए और कृषि विभाग, उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं। केंद्र और राज्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक संसाधन विकसित किए गए हैं। सीडीओ राजकमल यादव ने किसानों का आह्वान किया कि अगर उनकी कोई समस्या है, तो वह सामने रखे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों को समय से खाद,बीज और पानी मिले, इसको ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक किसान जागरुक नहीं होगा, तब तक उसे हक मिलने वाला नहीं है। इसके पूर्व किसान वैज्ञानिकों ने खेती की तैयारी और अधिक फसल उगाने के टिप्स दिए। इस मौके पर भूमि सरंक्षण अधिकारी रामचंद्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई जीएस सरोज, सुधीर कुमार पाल,रणविजय सिंह, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, ताराचंद्र, विजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
प्रर्दशनी पर भारी पड़ी धूप
हादीहाल के बाहर किसानों से संबंधित विभिन्न स्टाल लगे हुए थे। मगर धूप इतनी तेज थी, कि पंडाल के अंदर और बैठने वाले पसीने से तर-बतर थे। सामने खड़े होने वाले किसानों का पसीना ही नहीं थम रहा था। हालांकि जब तक डीएम, सीडीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष ने निरीक्षण नहीं कर लिया, तब तक कर्मचारी और किसान डटे रहे, मगर इन अफसरों के हटते ही प्रदर्शनी स्थल से कर्मचारी और किसान गायब हो गए।