{"_id":"575c5d664f1c1b853a9c5246","slug":"agriculture-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की फसलों के लिए नहीं होगी खाद की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ की फसलों के लिए नहीं होगी खाद की कमी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की फसल के लिए इस वर्ष किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना होगा। खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए इस वर्ष धान की रोपाई से पहले खाद पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय स्थित गोदाम में डीएपी और यूरिया डंप किया जा रहा है। किसान खरीफ की फसल का भरपूर फायदा उठा सकें, इसके लिए किसानों ने जहां खेतों की तैयारी का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है, सहकारिता विभाग ने खाद को डंप करने की रणनीति बनाई है। खरीफ की फसल के लिए जिले में यूरिया 16,134 मीट्रिकटन और डीएपी 21,055 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष साधन सहकारी समितियों पर 4237 मीट्रिकटन यूरिया और 1531 मीट्रिकटन डीएपी उपलब्ध है। इसके साथ ही पीसीएफ के मुख्यालय स्थित गोदाम में 6406 मीट्रिकटन यूरिया और 10,650 मीट्रिकटन डीएपी डंप है। सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने बताया कि जून के अंत तक यूरिया की एक रैक और आ रही है, जो सीधे साधन सहकारी समितियों पर भेजी जाएगी। जिला प्रशासन खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर अगर इसी प्रकार एलर्ट रहा, तो किसानों को ब्लैक में नहीं खरीदना होगा। बीते वर्ष यूरिया की भारी कमी के चलते किसान ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर हुए थे।
विज्ञापन