फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.

75 दिन बाद आज से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में दिनभर चली तैयारी

Sun, 07 Jun 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
maa belha devi dham - फोटो : pratapgarh
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते 75 दिनों से बंद जिले के धार्मिक स्थल सोमवार से खुल जाएंगे। दो महीने से अधिक समय तक बंद रहे मंदिरों, मजिस्दों व गुरुद्वारों में रविवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। सभी जगहों पर एक साथ पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
maa belha devi dham - फोटो : pratapgarh
बाबा घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथधाम व मां बाराही, मां चंद्रिकन, मां बेल्हादेवी धाम में श्रद्धालु शर्तों के साथ ही दर्शन-पूजन कर सकेंगे। फेस मॉस्क अनिवार्य होगा। गर्भगृह में 5 श्रद्धालु ही एक साथ आ सकेंगे। रविवार को देर शाम तक धार्मिक स्थलों में तैयारियां होती रहीं। साफ-सफाई के साथ ही धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज किया गया। पुलिस प्रशासन की टीमें जायजा लेती रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
घुइसरनाथधाम में श्रद्धालुओं के छूने से रोकने केे लिए बांधा गया घंटा। - फोटो : pratapgarh

नहीं बजेंगे घंट-घड़ियाल, शिवलिंग के स्पर्श पर मनाही 

क्षेत्र के पौराणिक शिवालाय बाबा घुइसरनाथधाम में सोमवार से शर्तों के बीच दर्शन-पूजन शुरू होगा। बगैर मॉस्क शिवालय आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिलेगा। श्रद्धालु मंदिर परिसर में लगे घंट-घडिय़ाल भी नहीं बजाएंगे। शिवलिंग पर दो से तीन फिट ऊपर से ही जलाभिषेक किया जाएगा। स्पर्श करने की मनाही होगी। रविवार को दिनभर मंदिर परिसर में तैयारी को लेकर मंदिर प्रशासन की टीम जुटी रही।

 
विज्ञापन

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
बाबा घुइसरनाथधाम में दर्शनार्थियों के लिए बैरिकेडिंग कर बनाया गया सर्कल। - फोटो : pratapgarh
सुबह 9 बजे से ही शिवालय व मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे सभी घंटों को लॉक कर दिया गया। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक कई चरण में बैरिकेडिंग की गई है। धाम के महंत मयंकभाल गिरि ने बताया कि गर्भगृह में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को एक बार में प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ही लोग जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद पैकेट बंद प्रसाद दूर से ही अर्पित कर आगे बढ़ेंगे। दोपहर में क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। 
 

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
बाबा भयहरणनाथ धाम की सफाई करते मंदिर के सेवक। - फोटो : pratapgarh

भयहरणनाथ धाम: नहीं चढ़ेगा प्रसाद और माला-फूल, बरामदे से ही होंगे दर्शन 

कटरागुलाब सिंह क्षेत्र स्थित बाबा भयहरणनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन को लेकर कई शर्तों और पाबंदियों से गुजरना होगा। बाबा भयहरणनाथधाम का दर्शन बारामदे से ही होगा। गर्भगृह बंद रहेगा। धाम में प्रसाद नहीं चढ़ेगा। माला-फूल भी वर्जित रहेगा। रविवार को मंदिर प्रशासन के साथ जेठवारा पुलिस ने बैठक की।

इस दौरान दर्शन-पूजन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में महासचिव समाजशेखर ने भाग लिया। इधर दिनभर शिवालय व परिसर को सैनिटाइज किया गया। हर-हर गंगे ट्रस्ट की ओर से भी मंदिर परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। मुख्य पुजारी भोलानाथ तिवारी, नागा बाबा आदि मौजूद रहे।  
 

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
चौहरचौहरजन स्थित मां बाराही धाम में बनाया गया सर्कल।जन स्थित मां बाराही धाम में बनाया गया सर्कल। - फोटो : pratapgarh

मां बाराही धाम: सैनिटाइज होने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 

पौराणिक स्थल मां बाराही देवी धाम में सोमवार को सोशलडिस्टेंसिंग के बीच दर्शन-पूजन शुरू होगा। रविवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। मंदिर के महंत विन गिरि व अक्षवर गिरि के निर्देश पर मंदिर प्रशासन की टीम जुटी रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। दो गज की दूरी बनाकर श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने होंगे। इसके अलावा परिसर में स्थित हैंडपंपों पर साबुन व सैनिटाइजर का इंतजाम किया गया है। श्रद्धालु सैनिटाइज होने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे। 
 

After 75 days, religious places, temples, mosques and gurudwaras will open from today.
बाबागंज स्थित गुरूनानक शाही गुरुद्वारा। - फोटो : pratapgarh

गुरुद्वारा महज पांच लोग कर कसेंगे अरदास 

शहर के गुरुद्वारा में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच अरदास होगी। महज पांच से दस लोग अरदास कर सकेंगे। रविवार को गुरु नानकशाही गुरुद्वारा बाबागंज, बलीपुर में दिनभर साफ-सफाई का कार्य हुआ। गुरुद्वारा के वाइस प्रेसिडेंट मंजीत सिंह गोविंद ने बताया कि गुरुद्वारे में महज पंाच से दस लोग अरदास करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सोशलडिस्टेंसिंग बनाकर ही चलना होगा। गुरुदारे में भी इसका पालन होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed