{"_id":"6402d388a9e871e23f0bcc94","slug":"after-18-hours-the-family-left-for-the-funeral-after-taking-the-dead-body-of-the-woman-pratapgarh-news-c-3-1-70037-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 18 घंटे बाद महिला का शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार को हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 18 घंटे बाद महिला का शव लेकर परिजन अंतिम संस्कार को हुए रवाना
Sat, 04 Mar 2023 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समझाने पर कॉस्मेटिक दुकान संचालिका के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन 18 घंटे बाद राजी हुए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। एसडीएम तथा सीओ ने भी मृतक के पति की हर मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भांटपट्टी गांव निवासी जानकी देवी पत्नी महेंद्र वर्मा की हत्या कर गांव के ही जाहिद खां के गेहूं के खेत में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की की गई थी। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। पहले तो परिजनों ने डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस से शव को नीचे ही नहीं उतरने दिया। बाद में थानाध्यक्ष तथा सपा नेता विजय यादव के समझाने पर एंबुलेंस से शव उतारा।
शुक्रवार की सुबह परिजन मांगों को लेकर अड़ गए और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी, आर्थिक मदद, सुरक्षा समेत अफसरों को बुुलाने की जिद करने लगे। शुक्रवार को दिन में करीब डेढ़ बजे सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरएस पटेल बनारस से भाटपट्टी गांव पहुंचे। परिवार के लोगों से बातचीत के बाद एसडीएम देशदीपक की मौजूदगी में मांगों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद परिजन उनके समझाने पर शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। एसडीएम देश दीपक सिंह, सीओ दिलीप सिंह, थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा संजय पांडेय ने परिजनों की मांगों को स्वीकार कर लिया। 18 घंटे बाद सवा तीन बजे परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए धोपाप घाट रवाना हुए। अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान बेटी वर्तिका तथा बेटा अंकित मां के शव से लिपट कर रोते रहे। इसे देख लोगों की आंखों से आंसू छलक उठा।