{"_id":"685d865441b96184cf0bf87d","slug":"advocates-on-strike-lockout-in-registry-office-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-142395-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, रजिस्ट्री कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, रजिस्ट्री कार्यालय में की तालाबंदी
विज्ञापन
पूर्व बीडीओ राम प्रसाद द्वारा तहसील के अधिवक्ताओं पर दर्ज कराए गए मारपीट के मुकदमे में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के नाम बढ़ाकर चार्जशीट दाखिल किए जाने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आक्रोशित हैं। जिसको लेकर अधिवक्ता समुदाय पिछले चार दिनों से हड़ताल पर है।
हड़ताल के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा पिछले तीन दिनों से उप निबंधक कार्यालय को भी बंद कर दिया गया है। उपनिबंधक कार्यालय बंद होने से जमीन की रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह ठप है। इसके चलते राजस्व विभाग को प्रतिदिन दस लाख रुपये से अधिक की राजस्व क्षति हो रही है। बता दें कि उपनिबंधक कार्यालय में प्रतिदिन 10 से 15 रजिस्ट्री होती थी। जो इस समय बंद है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जब तक बढ़ाए गए अधिवक्ताओं का नाम वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। तालाबंदी और आंदोलन अनवरत चलेगा।