{"_id":"58d954ea4f1c1b447763e4be","slug":"action-in-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाभैया के पूर्व पीआरओ का घर कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाभैया के पूर्व पीआरओ का घर कुर्क
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा भैया के पूर्व पीआरओ गोतनी निवासी राजीव यादव के घर का सामान सोमवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस दौरान उनके घर के सामान के साथ पुलिस खिड़की दरवाजे भी उठा ले गई। घर से 27 कारतूस भी मिले। पूर्व पीआरओ तीन साल से 307 के मुकदमे में न्यायालय में हाजिर नहीं हुए थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी निवासी राजीव यादव सहित पांच लोगों पर 1998 में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह पर जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। चुनाव के बाद सभी लोग मुकदमे में हाजिर हो गए, लेकिन राजीव हाजिर नहीं हुए।
बाद में वह राजाभैया के पीआरओ भी बन गए। बावजूद इसके मुकदमे में हाजिर नहीं हुए। अन्य आरोपियों के हाजिर होने के कारण उन्हें इस मुकदमे से राहत मिल गई। राजीव पर अकेले यह मुकदमा चलता रहा। कई साल बीत जाने के बाद भी जब वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी हो गया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को उनके घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई कराई। इस दौरान उनके घर पर मौजूद तख्त, कुर्सी, आलमारी आदि जब्त की गई। इस दौरान पुलिस को 27 कारतूस भी मिले। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का यह भी कहना है कि राजीव इस मकान में काफी दिन से रहते ही नहीं हैं। वह कहीं बाहर रहते हैं। यहां तो कई सालों से यह मकान वीरान पड़ा हुआ है।