{"_id":"571e58614f1c1b9327a9186f","slug":"accident-near-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली संग उठी भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डोली संग उठी भाई की अर्थी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज के पास रविवार की रात खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की चचेरी बहन की बारात भी आई थी। इसकी खबर जब घर पहुंची तो मंगल गीतों का बजना बंद हो गया और उसकी जगह कोहराम मच गया। हेलमेट नहीं पहने थे।
नगर कोतवाली के सुगाही महकनी गांव निवासी उमेश कुमार (27) पुत्र स्व. पूदन के चाचा शिवचरन की बेटी सोनी की रविवार को विवाह था। बारात शीतलागंज से आई थी। उमेश अपने गांव के साथी घनश्याम (45) पुत्र शीतलदीन के साथ मिलकर बारातियों का स्वागत करने के बाद बगैर किसी को कुछ बताए रात करीब ग्यारह बजे बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। उसके साथ घनश्याम भी बाइक पर बैठा हुआ था। थोड़ी दूर पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद उमेश घर गया और मऊआइमा के अपने एक रिश्तेदार की बाइक लेकर शहर की ओर चल दिया। जैसे ही वे कटरामेदनीगंज स्थित शीतलन देवी मंदिर के पास पहुंचे उसी समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने उमेश और घनश्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया जबकि थोड़ी ही देर में घनश्याम की भी मौत हो गई। इस दौरान अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने दोनों की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही जिस घर में मंगलगीत के धुन पर विवाह हो रहा था वहां कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया और अस्पताल पहुंचे तो उनकी चीख से हर कोई रो पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ओर उमेश के बहन की डोली उठी तो दूसरी ओर उसके भाई की अर्थी। इसको लेकर पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। उमेश अपने पीछे पत्नी व डेढ़ वर्ष का बेटा छोड़ गया तो घनश्याम के मौत की खबर से उसकी पत्नी व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।