फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident near dhari mod

डंपर की चपेट में आने से साले बहनोई की गई जान, कोहराम

Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के धरी मोड़ के करीब शनिवार को डंपर की चपेट में आने से साले-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलने पर घर में  कोहराम मच गया।
विज्ञापन



रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर पांडेयपुर निवासी भागीरथी (65) शनिवार की सुबह अपने साले गंगा प्रसाद (45) पुत्र रामदास निवासी दिलीपपुर थाना कंधई के साथ नौड़ेरा स्वरूपपुर बाइक से गए। भागीरथी अपने बेटे संजय की शादी के लिए रिश्ता तय करने के लिए गए थे। वहां से दोनों घर के लिए निकले। फतनपुर थाना क्षेत्र के धरी मोड़ के पास फतनपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के नीचे चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते अस्पताल की ओर भागे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। धरी मोड़ पर हुए हादसे के बाद बहनोई और साले दोनों खून से लथपथ हो गए। डंपर चालक रुकने के बजाय भाग निकला। हालांकि रानीगंज के पहले ही चालक डंपर खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed