{"_id":"58ac87544f1c1b2b69b2456f","slug":"accident-near-bhupiamau","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर,चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर,चालक घायल
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो चालक घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों में इसे लेकर टकराव हुआ। पुलिस हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इसे लेकर गांव के लोगों में गुस्सा है।
नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौराहे के पहले पुलिया के पास बेकाबू ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के कारण बोलेरो चालक गुड्डू घायल हो गया। यह देख आसपास के लोगों ने घायल चालक को अस्पताल भेजने के बाद ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद चालक ट्रक लेकर जाने लगा। यह देख ग्रामीण ट्रक का पीछा कर रोक लिए। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भी आ गए। तभी भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो पुलिसकर्मी ट्रक रोकने वाले ग्रामीण को पीटने लगी। यह देख उधर से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण हंगामा करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों में टकराव की नौबत आ गई। यहां तक कि धक्कामुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ट्रक व युवक को लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस की कारस्तानी से लोगों में खासा गुस्सा है। इस बाबत नगर कोतवाल ने बताया कि ऐसी कोई भी घटना मेरे संज्ञान में नही है।