{"_id":"5845b8314f1c1be4594482fd","slug":"accident-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चूड़ी कारोबारी की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चूड़ी कारोबारी की मिली लाश
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
illness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के एसी प्रथम कोच में सोमवार सुबह एक यात्री की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत का कारण नहीं स्पष्ट हो सका है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार मरने वाला यात्री बीमार था। सफर के दौरान शराब पी रखी थी।
नीलांचल एक्सप्रेस के एसी वन कोच की बर्थ 31 पर नीरज गुुप्ता (38) पुत्र उमेश गुप्ता निवासी बरला पोखरी जिला भद्रक, उड़ीसा का आरक्षण था। वह फिरोजाबाद से भद्रक के लिए ट्रेन में बैठा था। यात्रियों के अनुसार रात में खाना खाने के बाद वह सो गया। सोमवार सुबह वेटर चाय लेकर गया तो नीरज गुप्ता सीट पर मरा पड़ा था। यह घटना लखनऊ रेलवे स्टेशन से पहले की है। टीटीई ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कंट्रोल रूम से प्रतापगढ़ के एसएस त्रिभुवन मिश्र और जीआरपी को सूचना मिली। नीलांचल प्रतापगढ़ पहुंची तो रेलवे के डॉक्टर ने नीरज गुप्ता की जांच की और उसको मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टर के अनुसार नीरज की मौत पांच घंटे पहले ही हो चुकी थी। जीआरपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ वीके सिंह ने बताया कि नीरज के पास जो भी दवा के पर्चे और जांच रिपोर्ट मिली है उससे लगता है कि वह दिल का मरीज था। सीट के नीचे शराब की शीशियां भी मिली हैं। उसकी मौत लखनऊ से पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद वजह मालूम हो पाएगी।