फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in several thana area

हादसों में चार युवकों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
accident in several thana area
हादसा - फोटो : amarujala
सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघराय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर रामापुर गांव निवासी लाल बहादुर सरोज (40) सोमवार को पत्नी सुदामा को लेकर ससुराल बेधन गोपालपुर होली खेलने बाइक से गया था। लौटते समय आजाद नगर के पास शारदा सहायक नहर पर बेधन गोपालपुर के धर्मेंद्र कुमार की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके चलते दोनों नहर पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर को लोग अस्पताल लेकिन उसकी मौत हो गई। पत्नी सुदामा और धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह जेठवारा थाना क्षेत्र के दुर्गासिंह का पुरवा निवासी अवधेश सिंह व सुरवारन का पुरवा गांव निवासी अंतिम सिंह जेठवारा जा रहे थे। रास्ते में मोतीराम का पुरवा गांव के पास जीप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी अंजनी सरोज (28) पुत्र राम अधार सोमवार शाम होली खेलने के लिए बाइक से ससुराल कोहड़ौर थाना के देवकली मदाफरपुर जा रहा था। जैसे ही वह कंधई थाना के मंदाह के पास पहुंचा कि वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। राहगीरों ने सूचना इलाकाई पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को हादसे की जानकारी दी। दो वर्ष पहले अंजनी की शादी हुई थी। इन दिनों अंजनी की पत्नी आरती मायके में ही थी। वह करीब तीन माह पहले मायके गई थी। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ भोजपुर निवासी अच्छेलाल (45) पुत्र विरेन्द्र  शहर के एक ट्रैक्टर एजेंसी में रहकर सेल्समैन का काम  करता है। रविवार रात वह बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही बडनपुर के पास पहुंचा कि अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गये। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।  वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के मनेहू गांव निवासी सिधाईन (58) पत्नी राम कृपाल आलू की खोदाई करने के लिए खेत में जा रही थी। सड़क पार होते समय बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मंगलवार को दोपहर में सुवंसा बाजार निवासी अविनाश गुप्ता (16) वर्ष पुत्र श्रीराम बाइक से आ रहा था। इसी बीच सामने से बाहीपुर गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र जीत लाल गाजीकेबाग के पास दोनों बाइक सवारों में भिड़ंत हो गयी। लोगों ने घायलों को सीएचसी गौरा ले गये। डाक्टरों ने घायल अविनाश को इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसी तरह मुगरा बादशाहपुर निवासी अमन (17) वर्ष पुत्र जनाब भी दोपहर में गौरा के पास बाइक से भिड़ गया था। उपचार के बाद डा. ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला बाजार के बीच से होकर लखनऊ-वाराणसी हाईवे निकलता है। होली के दिन सोमवार की शाम करीब सात बजे घनश्याम केसरवानी(45) पुत्र शिवपाल अपनी मां गंगादेई(62) व पत्नी श्यामा देवी के साथ घर के सामने बैठ कर अलाव ताप रहे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सभी को रौंदती हुई घर में घुस कर पलट गई। बोलेरो जीप की चपेट में आने से दिव्यांग घनश्याम की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। मां-बेटे को आनन फानन  में लालगंज सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर दिव्यांग की मौत की जानकारी होने पर बाजार वासियों ने रात में जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। मामले में मृतक की पत्नी श्यामा देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व तोडफ़ोड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। घटना के दूसरे दिन राज्य सभा संासद प्रमोद तिवारी मृतक के परिजनों से ढांढस बंधाने पहुंचे। उन्होने परिजनों की माली हालत खराब देख अपने पास से पचास हजार का आर्थिक सहयोग किया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed