{"_id":"73524d223d54c385507706a0af9a3f94","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा हटा रही महिला पर गिरा जेसीबी का बकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा हटा रही महिला पर गिरा जेसीबी का बकेट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी चालक की लापरवाही से कपड़ा हटा रही महिला के ऊपर बकेट गिर पड़ा। इसके बाद भी चालक ने ध्यान नही दिया और महिला को जेसीबी से ऊपर उठाने लगा। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायल महिला को नीचे उतारने के बाद लोगों ने पहले तो जेसीबी की हवा खोल दी। बाद में उसे जलाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
कुंडा कोतवाली के ऊगापुर में चकिया की रहने वाली अनीता पत्नी रामचंदर रिश्तेदारी आई थी। गुरुवार को वह घर में कुछ काम रही थी। बगल में कुंडा-खनवारी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। जेसीबी से सड़क उखाड़ी जा रही है। अनीता कुछ कपड़े हटाने गई तो चालक उस ओर जेसीबी लगाकर सड़क उखाड़ने लगा। इस दौरान अनीता उसकी जद में आ गई। वह चीखने लगी लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया।
यही नहीं चालक की गलती से दोबारा वह बकेट में फंसकर छह फिट ऊपर तक चली गई। इस बीच वह जमीन पर गिर गई। इसकी जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वे दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने चालक को न पाकर जेसीबी की हवा निकाल दी। हर कोई चालक की कारस्तानी से आक्रोशित था। लोगों ने जेसीबी के टायर की हवा निकाल दी और उसे फूंकने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायल महिला को अस्पताल भेजा। अनीता के पति रामचंदर ने देर शाम मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।