फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in nagar kotwali area

बिजली विभाग के खोदे गए गड्ढे में गिरकर महिला की मौत

Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident in nagar kotwali area
हादसा
गायघाट रोड पर बिजली विभाग के खोदे गए गड्ढे में गुरुवार रात को एक महिला गिर पड़ी। गड्ढे में पानी के साथ ही बिजली के पोल से उतर रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सुबह गड्ढे में शव मिलने से आक्रोशित नागरिकों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी कुसुम देवी (55) पत्नी राम लखन यादव गुरुवार की रात किसी काम से निकली थी। वह शिवमंदिर के करीब पहुंची तो सड़क के किनारे बिजली विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिर गईं। गड्ढे में पानी भरा हुआ था और बगल में लगे बिजली के पोल में करंट भी उतर रहा था। इससे कुसुम देवी की मौत हो गई। रात में परिजन उसकी तलाश करते रहे । तभी पता चला कि उसका शव गड्ढे में पड़ा है।
विज्ञापन


यह खबर मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना के लिए मोहल्ले के लोग बिजली विभाग के ठेकेदार को दोषी ठहरा रहे थे। महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने शिवमंदिर के करीब ही जाम लगा दिया। सभासद श्रीनाथ यादव की मौजूदगी में लोग दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। मामले की जानकारी के बाद नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों की जानकारी के बाद अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद नगर पालिका के ईओ अवधेश कुमार यादव भी जेई के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी बिजली विभाग के एक्सईएन को दी। बवाल की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग के जिम्मेदार दूरी बनाए रहे। करीब साढ़े नौ बजे  एसडीएम सदर शशीभूषण राय मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से बात करने के बाद बिजली विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाया। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक व चेयरमैन की ओर से भी आर्थिक मदद दी गई। दोषी पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed