फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in mandhata thana area

कोहरे से पलटी बस, 18 घायल

Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident in mandhata thana area
accident
कोहरे के चलते बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बेकाबू बस खेत में पलट गई। इससे बस में सवार शिक्षक व बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर समेत 18 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। एक घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे भी इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



इलाहाबाद से शुक्रवार को चाहत बस सर्विस की प्राइवेट बस सवारी लेकर शमशेरगंज जेठवारा जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। मानधाता थाना क्षेत्र के मझिगवां के करीब 9.15 बजे बस पहुंची। घने के कोहरे के चलते चालक किसी तरह बस चला रहा था। अचानक बाइक सवार दो युवक सामने आ गए। जिन्हें बचाने के चक्कर में बस चालक का नियंत्रण बस से खो गया। बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिससे बस में सवार यात्रियों की जान हलक में अटक गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ घटनास्थल पर पहुुंचे।
विज्ञापन



घायलों को अपनी गाड़ी से मानधाता और मऊआइमा भिजवाने लगे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे में घायल नौवापुर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक आशीष ओझा (35) निवासी इलाहाबाद, गुड़रू के शिक्षक राजेश यादव (40) निवासी सोरांव, कलावती (46) सुपरवाइजर बाल विकास विभाग मानधाता, इंद्रकली (14) एएनएम मानधाता, राजेश सिंह (30) शिक्षक पुरैला, मोहम्मद सारीन (20) निवासी जिलई लोकापुर जेठवारा, आसान (14) पुत्र समीम निवासी होलागढ़, शमशेरगंज निवासी हजरत अली की बेटी, रीना (21) पत्नी विनय कुमार निवासी पूरे मुरली जेठवारा, बाइक सवार अनिल कुमार निवासी मझिगवा और मोहनलाल निवासी मझिगवा थाना मानधाता समेत अन्य  को सीएचसी लाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को असपताल के बाहर से ही इलाहाबाद ले जाया गया। रीना को जिला अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed