फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in lakhapur & vikra village

सड़क हादसों में युवक की मौत, दस घायल

Thu, 27 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 27 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident in lakhapur & vikra village
accident
अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। आशा समेत आठ महिलाएं घायल हो गईं। दो  महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं अन्य हादसे में दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह लगभग ग्यारह बजे एक टेंपो सवारियां भर कर राहाटीकर से सांगीपुर के लिए जा रहा था।  वह जैसे ही लखापुर गांव के पास पहुंचा कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। टेंपो पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। देखते देखते घटनास्थल पर तमाम राहगीर इकट्ठे हो गए। किसी तरह राहगीरों ने सवारियों को टेंपो से निकाला। आननफानन में चुटहिल सवारियों को सीएचसी संागीपुर लाया गया, जहां डाक्टरों ने ननैया निवासी  अकरम (25) पुत्र मंसूर को मृत घोषित कर दिया। टेंपो में सवार राहाटीकर  गांव की आशा बहू अर्चना (32), ननैया की गुलशना (27) पत्नी मंसूर जो गर्भवती थी को जंाच कराने ले जा रही थी। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में घायल ननैया गांव की मैमुन्निसां (52), अमरुन्निसा (35), कमीसुल निशा (42), अहमद रजा (35), मोजीद (20) व मोनू (18) का सीएचसी में इलाज कराया गया। दुर्घटना की खबर पाकर परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के विकरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में अंशिका पुत्री घनकेश सरोज व शिवा पुत्र शिवअर्चन तिवारी पढ़ने के लिए गए थे। विद्यालय का नल खराब होने के कारण वह दोनों अध्यापक से छुट्टी लेकर पानी पीने के लिए गए थे। सड़क पार करते समय कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणेां का कहना है कि विद्यालय में नल खराब है लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रधान ने भी नल को बनवाने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते ही बच्चे घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed