{"_id":"59174ed74f1c1b7a04853756","slug":"accident-in-behdaul-khurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्ााक्त भोजन से 3 दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्ााक्त भोजन से 3 दर्जन लोगों की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द में शुक्रवार रात आई बारात में फूड प्वॉयजनिंग से तीन दर्जन से अधिक बाराती बीमार हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। 12 लोगों की हालत बिगड़ने पर सीएचसी गौरा ले जाया गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी का इलाज किया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौल खुर्द गांव निवासी राजेन्द्र सिंह के घर उड़ैयाडीह पट्टी से शुक्रवार की रात बारात आई थी। द्वारचार के बाद बारातियों को खाना खिलाया गया। भोजन करने के बाद तीन दर्जन से अधिक बाराती बीमार हो गए। उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इससे कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। आनन फानन में इन्हें लोग गोैरा सीएचसी ले गए। सीएचसी अधीक्षक ने मरीजों का इलाज करने के साथ इसकी जानकारी सीएमओ को दी। सीएमओ यूके पांडेय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लेकर राजेन्द्र सिंह के घर पहुंचे और बारातियों का इलाज किया गया। सीएमओ ने बताया कि रात में ही ज्यादातर बाराती ठीक हो गए थे। कुछ गंभीर थे, उन्हें गौरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था।जिनकी हालत बिगड़ी उनमें ये लाोग हैं, गयादीन, राहुल मौर्य, शोभनाथ सिंह, सुनील सिंह, अशोक कुमार, महेन्द्र, राजकुमार, संजू देवी, नैंसी, संध्या, प्रभाकर, रामेश्वर सिंह, दीपक सिंह ।