फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in babuganj village

पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident in babuganj village
accident
 जेठवारा उपकेन्द्र के बाबूगंज में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा लाइमैन अचानक आपूर्ति शुरू किए जाने से करंट की चपेट में आ गया। वह झुलसने के साथ ही करंट के झटके से नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के खटवारा गांव निवासी मोहम्मद दाऊद (50) जेठवारा उपकेन्द्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। सोमवार दोपहर में वह शटडाउन लेकर बाबूगंज गांव में बिजली ठीक करने गया था। आरोप है कि इस बीच एसएचओ ने सप्लाई चालू कर दी। इससे मोहम्मद दाऊद करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। पोल से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed