फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

बारातियों से भरी बोलेरो रोडवेज बस से टकराई

Sun, 08 Feb 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident
बारातियों से भरी एक बोलेरो आगे निकलने के प्रयास में रोडवेज बस से टकरा गई। इससे उसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया। बोलेरो चालक की हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के चरई लालमन का पुरवा निवासी रामफेर मौर्या के बेटे की शादी के लिए बारात कुंडा कोतवाली के ताजपुर सरियावां जा रही थी। देर शाम एक बोलेरो से बाराती इसमें शामिल होने जा रहे थे। अंजनी भीटा के पास बोलेरो का ड्राइावर रोडवेज बस से आगे निकले का प्रयास करने लगा। इस दौरान जगह न मिलने के कारण बस के ड्राइवर ने उसे आगे नहीं जाने दिया। कुछ देर की रस्साकशी के बाद भी बोलेरो ड्राइवर आगे निकलने का प्रयास करता रहा। आखिर में अंजनी भीटा के पास उसने गाड़ी निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इसमें बोलेरो बस की चपेट में आ गई। इससे बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बैठे 7 बाराती घायल हो गए। टक्कर होते ही भारी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया गया। घायलों में ड्राइवर प्रदीप कुमार मौर्या (26), विनोद कुमार मौर्या (25), हरीलाल (65), राम प्रसाद (46), कन्हैयालाल (60), तीरथलाल (45), कोमल (7) पुत्री बबलू शामिल हैं। हालत गंभीर देख ड्राइवर प्रदीप, विनोद कुमार व हरीलाल को रेफर कर दिया गया है। ड्राइवर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed