{"_id":"8f4b679f45523a22d8bea2b1f319c0b1","slug":"accident-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात से लौट रही सूमो नदी में गिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात से लौट रही सूमो नदी में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
बारात से देर रात लौट रही सूमो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इससे गाड़ी में बैठे छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजवाया गया।
कुंडा कस्बा निवासी दर्शन श्रीवास्तव के घर शनिवार रात लालगंज अझारा से बारात आई थी। बारात में शामिल कुछ लोग एक सूमो से रात में ही भोजन और जयमाल के बाद घर के लिए रवाना हो गए। गाड़ी महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनीपुल के पास अनियंत्रित हो गई और बाईं तरफ बकुलाही नदी में गिर गई। पानी कम होने के कारण गाड़ी उसमें डूबी तो नहीं लेकिन गाड़ी में बैठे आठ लोगों में से छह लोग घायल हो गए।
साथ में बैठे अन्य लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सीएचसी कुंडा ले गई। इसमें राहुल (25) निवासी कोटवा, बजरंगी (25) लालगंज, करुणेश मिश्रा (35) सांगीपुर, जितेंद्र शर्मा (30) उदयपुर, आशुतोष सिंह (26) खजुरी लालगंज शामिल हैं। बाकी अन्य तीन लोगों को आंशिक चोटें आईं। रविवार को क्रेन से सूमो को बाहर निकाला गया।