{"_id":"48261ee29bc1736a1af4d1cb90f61c60","slug":"accident-hindi-news-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में गिरा मासूम, ट्रक ने कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की भिड़ंत में गिरा मासूम, ट्रक ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इस दौरान बाइक पर बैठी महिला की गोद से मासूम सड़क पर जा गिरा और उसे ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। दंपति को तो चोट नहीं आई लेकिन मासूम की मौत से वे बेसुध हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के डुहिया इन्झा का पुरवा निवासी संजय कुमार पटेल अपनी पत्नी अनीता देवी, भाभी सुनीता देवी व अपने दो वर्षीय पुत्र राजन के साथ गंगा स्नान करने जा रहा था। मन्नान की बाजार के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। राजन झटका लगने से उछलकर नीचे गिर गया। बगल से गुजर रहे ट्रक का चक्का उसके सिर पर से गुजर गया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
इस दौरान संजय की बाइक से टकराने वाली बाइक सवार युवक भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर और खलासी को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य घटनाओं में हथिगंवा थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी मनोज ओझा व करमपुर आजाद नगर निवासी शशी मिश्रा मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।